कोडरमा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर जिला खेल विभाग द्वारा बागीटांड़ में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची के निर्देश में कोडरमा जिला अंतर्गत संचालित ताइक्वांडो डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र एवं तीरंदाजी खेलो इंडिया सेंटर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तीरंदाजी खेलो इंडिया सेंटर में एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।