मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के आमगांव परिसर में शुक्रवार की शाम हाथियों का एक दल आमगांव जंगल 368 आरएफ से निकल कर रायगढ़ रोड को पार कर के 367 आरएफ जंगल तरफ बढ़ गया हैं। बताया जा रहा है कि इस दल में कुल 28 हाथी मौजूद हैं,जिसमें शावक भी शामिल है।