बरेली: बरेली में बीवी से विवाद के बाद आग में झुलसे शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में आग से झुलसे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति का कई दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया। अब मौत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट