बोध गया: बोधगया के जगन्नाथ मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा, निकाली जाएगी जगन्नाथ रथ यात्रा
Bodh Gaya, Gaya | Jun 29, 2026 बोधगया स्थित जगन्नाथ मंदिर से सोमवार की सुबह 11 बजे रथयात्रा महोत्सव के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर धार्मिक जयघोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।