ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत, नीमच सिटी पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घर से लापता हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक घर्षित गवने को सकुशल बरामद कर लिया है। फरियादी योगेन्द्र गवने ने 01.12.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र नहीं मिल रहा।