गभाना: गभाना के प्राथमिक विद्यालय एक में न्याय पंचायत की शिक्षा चौपाल का आयोजन, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
गभाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में न्याय पंचायत की शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालय व समाज के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, बीईओ सुबोध पाठक और डायट मेंटर धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया