बदायूं: जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश चंद्र नगर ने कार्यभार ग्रहण किया
Budaun, Budaun | Jul 7, 2026 बदायूं के जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश चंद्र नगर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। डॉक्टर सतीश चंद्र नागर एटा में जिला क्षयरोग अधिकारी थे। उनका स्थानांतरण बदायूं हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद आज मंगलवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।