फूलपुुर: प्रयागराज में अवैध खनन का खेल जारी, पुलिस जांच में जुटी
गंगानगर जोन में दिनदहाड़े मिट्टी के अवैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि NGT के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामला प्रतापपुर हिरामनपुर गांव का बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अवैध खनन का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।