ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, 5 किलो गांजा बरामद
ऊँचाहार क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया है, पकड़े गए अभियुक्त राजेश कुमार उर्फ राजू चौरसिया निवासी जगतपुर कस्बा, मोनू निवासी खैरहनी पहाड़गढ़ व शुभम सिंह निवासी ऐंठू थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ है।जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।