रामानुजगंज: मवेशियों को क्रूरता से ले जाते हुए दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
रामानुजगंज शुक्रवार जिले के थाना सनावल क्षेत्र में पशु क्रूरता के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुशफर निवासी रामकुमार यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति 5 मवेशियों को मारते-पीटते हुए झारखंड की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से सभी मवेशियों को सुरक्षित बरामद