जमुई: पोखर में डूबने से शाहपुर में एक साथ दो बच्चों की हुई मौत, परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 शाहपुर स्थित पोखर में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। उंसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा जबतक डूबते हुए बच्चों को निकाला गया, तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना के बाद देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर बच्चों के शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कहते रही लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया