गाज़ीपुर: कटारिया कांड में मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
गाजीपुर के बहुचर्चित कटारिया कांड में आज बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया। मामले के मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान आरोपी के जवाबों को अदालत ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद उसे जमानत देने से इनकार कर दिया है।