रोहिणी: ज्वेलरी शॉप में दुकानदार की आंखों में मिर्च स्प्रे मारकर लूट को दिया अंजाम!
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-18 में ज्वेलरी शॉप लूट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोपियों ने सोने की चेन खरीदने के बहाने दुकान में प्रवेश किया और बातचीत के दौरान दुकानदार की आंखों में पेपर स्प्रे छिड़ककर चेन से भरी ट्रे लूट ली। दिल्ली पुलिस ने मामले में विशाल वर्मा, मनीष वर्मा और सुमित डबास को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वारदात की योजना पहले से बनाई गई थी।
#DelhiPolice #AmarColony #DelhiNCR #PoliceAllegations #PoliceMisconduct
Delhi, India | Oct 4, 2026