सिद्धमुख: यूपी के युवक की रामसरा ताल भट्टे पर संदिग्ध मौत, झुग्गी में लटका मिला शव, मां ने जताई हत्या की आशंका, सिद्धमुख में मर्ग
Sidhmukh, Churu | May 21, 2026 यूपी के एटा जिले के नगला साहवा निवासी 39 वर्षीय पीयूष नानक युवक की विकास कंपनी रामसरा ताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव तारानगर रोड स्थित किसान विकास कंपनी रामसरा ताल के एक झुग्गी में लटका मिला। मृतक की माँ ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। तथा 16 मको रात 11.40 बजे से लापता था व 16 मई के बाद उससे बात नही हुई।