चूरू: घांघू के जीण माता मंदिर चोरी मामले में हरियाणा के आरोपी को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 20, 2026 चूरू के गांव घांघू स्थित जीण माता मंदिर में फरवरी 2026 में हुई चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी गजानन्द उर्फ गज्जु को गिरफ्तार किया है। आरोपी फतेहपुर उप कारागृह में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिफ्तार किया गया।