पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 4 कट्ठा जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग को हथौड़े से किया घायल, बचाने गए बेटे-पोते को भी पीटा
Purnea East, Purnia | Apr 30, 2026
पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र में 4 कट्ठा जमीन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जहाँ इस जमीन के झगड़े में 80 साल के बुजुर्ग को बेरहमी से पीट कर गंभीर रूप से घायल किया सिर पर हथौड़े से कई घातक वार किए गए। बीच बचाव में गए बेटे और पोते को भी नहीं छोड़ा, लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।