पुष्पराजगढ़: नामांकन निरस्त होने के विरोध में कोतमा में कांग्रेस-एनएसयूआई का प्रदर्शन
मंगलवार 6 बजे कोतमा में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कोतमा के गांधी चौक में कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।