बहराइच: बाबागंज के पास बस ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाएं हुई घायल
बहराइच के थाना रुपईडीहा के बाबागंज इलाके में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक ई रिक्शा को तेज रफ्तार बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ई रिक्शा में 11 लोग थे। जिसमें से नेपाल के रहने वाली दो महिलाएं अफसाना 22 वर्षीय और जुबैदा 32 वर्षीय निवासी बाले गांव नेपाल राष्ट्रीय गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया है।