बहराइच: लालपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का पति पर लगा आरोप, तीन वर्ष पूर्व हुआ था विवाह
मेडिकल कॉलेज में श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र निवासी एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की मां ने दहेज के लिए पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाली नगर की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी मीरा देवी का विवाह श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सुशील के साथ हुआ था।