बिलग्राम: बखरिया गांव में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दबकर मौत, खेत से मिट्टी ले जाते समय हुआ हादसा
Bilgram, Hardoi | May 28, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में गुरुवार को खेत से मिट्टी ले जा रहे एक युवक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।