Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
satnanetwork
No video available
31
आज की बड़ी खरे फटाफट #satnanews #सतना_न्यूज 19 जून 2021
Raghurajnagar Nagareey, Satna
| Jun 21, 2021
#satnanews
#सतना_न्यूज
MORE NEWS
मैहर।। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिला अधिकारी बदेरा क्लस्टर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के लिए बस से रवाना हुए।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026
सतना जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ 7 अगस्त शुक्रवार को नागौद से हो रहा है। कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,अपर कलेक्टर श्री विकास सिंह, एसडीएम श्री एल आर जांगड़े सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभाग प्रमुख एक वाहन (ट्रेवलर) में बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर सतना से नागौद के लिए रवाना हुए।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026
सतना पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा, दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा घटना का विवरण थाना जसो अंतर्गत ग्राम अमकुई में सूचना प्राप्त हुई कि गांव के स्कूल के पीछे स्थित पड़ाह के पास भठिया में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान अतुल कुशवाहा पिता रामकेश कुशवाहा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अमकुई के रूप में हुई। मृतक गांव में ऑनलाइन सेवा एवं फोटोकॉपी की दुकान संचालित करता था। परिजनों के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 8:38 बजे दुकान बंद करने के बाद अतुल घर नहीं लौटा। उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई। दिनांक 02 अगस्त 2026 को थाना जसो में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। दिनांक 04 अगस्त 2026 को सुबह मृतक के चाचा कोमल कुशवाहा को सूचना मिली कि अतुल का शव गांव के स्कूल के पीछे भठिया में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर शव झाड़ियों के बीच संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। तत्पश्चात पुलिस को सूचना दी गई। विवेचना एवं खुलासा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार थाना जसो के अपराध क्रमांक 123/2026 तथा मर्ग क्रमांक 24/2026 की विवेचना प्रारंभ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटकर हत्या होना बताया गया। इसके आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 238 की बढ़ोत्तरी की गई। विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव निवासी ग्राम अमकुई पर संदेह व्यक्त किया गया। संदेही को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव पिता संजूलाल नामदेव, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम अमकुई, थाना जसो, जिला सतना ने पुरानी रंजिश के चलते दिनांक 01 अगस्त 2026 को अतुल कुशवाहा को मोटरसाइकिल से फुल्की खाने के बहाने भठिया क्षेत्र में ले जाकर जीआई तार से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया तथा मृतक की जेब से मोबाइल फोन एवं नगदी लेकर फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जीआई तार, मृतक का मोबाइल फोन एवं नगदी बरामद की गई। अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 06 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी सुधीर उर्फ श्यामू नामदेव पिता – संजूलाल नामदेव उम्र – 19 वर्ष निवासी – ग्राम अमकुई, थाना जसो, जिला सतना। जप्त मशरूका घटना में प्रयुक्त जीआई तार मृतक का मोबाइल फोन नगदी राशि सराहनीय भूमिका प्रकरण के सफल अनावरण में थाना नागौद पुलिस, थाना जसो पुलिस, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड एवं सर्विलांस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026
सतना- रैगांव की पूर्व विधायक उषा चौधरी की गाड़ी का यातायात पुलिस ने हटाया हूटर, पूर्व विधायक लिखा नेम प्लेट भी हटाया , सिविल लाइन चौराहे में यातायात पुलिस ने की कार्यवाही
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 7, 2026
माँ मंदाकिनी की निर्मलता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक- पद्मश्री मोहन नागर --- सतना 06 अगस्त 2026/नगर पंचायत चित्रकूट में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद #सतना द्वारा स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत स्वैच्छिक संवाद एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) पद्मश्री मोहन नागर रहे। इस अवसर पर जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों, परामर्शदाताओं, प्रस्फुटन समितियों, सीएमसीएलडीपी के छात्रों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही आगे चलकर बड़े और युग-परिवर्तकारी परिणामों का आधार बनते हैं। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के पावन सानिध्य में उन्होंने गांवों में पदयात्राएं कीं। जन-जन के बीच जाकर उनकी व्यावहारिक समस्याओं को समझा और ग्रामीणों के साथ बैठकर ही समाधान के रास्ते तलाशे। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र में अपनाए गए मॉडल को रेखांकित करते हुए कहा कि जल संवर्धन मॉडल पहले घर का पानी घर में फिर खेत का पानी खेत में और अंततः गांव का पानी गांव में रोकने का संकल्प सिद्ध किया। कैच द रैन अभियान क्षेत्र की 75 पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच विधि से वर्षा जल का संचयन कर जलस्तर को बढ़ाया। पर्यावरण एवं नदी संरक्षण वृक्षारोपण और नदी के घाटों की स्वच्छता के साथ-साथ आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का दीर्घकालिक कार्य किया। इन्हीं सामूहिक जन-प्रयासों का सुखद परिणाम है कि उन्हें श्पद्मश्रीश् सम्मान से विभूषित होने का गौरव प्राप्त हुआ। संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक ने कहा कि पद्मश्री मोहन नागर का सम्मान करना पूरे परिषद परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनके कुशल मार्गदर्शन में जन अभियान परिषद सामाजिक जागरूकता और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में नित नए आयाम स्थापित कर रही है। सीएमसीएलडीपी के निदेशक अमरजीत सिंह ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजीएस) को हासिल करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में जन अभियान परिषद का योगदान ऐतिहासिक है। समारोह की अध्यक्ष एवं चित्रकूट नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल ने विश्वास दिलाया कि नगर पंचायत जन अभियान परिषद के लोक-कल्याणकारी और सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग और सहभागिता प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पद्मश्री मोहन नागर का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, माला और पारंपरिक साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। समाज सेवा और ग्राम विकास में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों राम प्रकाश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, सोना बाई सिंह, आर.एन. त्रिपाठी एवं बृजेंद्र सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP
Satna, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026