जौनपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू, 21 केंद्रों पर 9696 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जौनपुर जनपद में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9696 अभ्यर्थियों की व्यवस्था है।