मथुरा: वृन्दावन में शातिर नशा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार, जानलेवा हमला और चोरी जैसे कई मुकदमों का है आरोपी
वृंदावन पुलिस क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन के कच्चे रास्ते की पानी टंकी निकट से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 620 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ।पकड़े गए आरोपी की पहचान गोपाल पुत्र धर्मपाल, निवासी जिला अस्पताल के पीछे, सुभाष नगर के रूप में हुई है।