हरिद्वार: शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों पर किया छापा, मावा, घी और तेल के लिए गए सैंपल
बुधवार शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा के नेतृत्व में शहर भर में कई मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कई टीमों ने 9 स्थानों से मावा घी और तेल के सैंपल लेकर रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे। FSO ने बताया कि अगर सैंपल फेल हुए तो मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे।