नवगछिया: भवानीपुर में 198 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
मद्यनिषेध के खिलाफ नवगछिया पुलिस की कार्रवाई में भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक पर वाहन जांच के दौरान 198 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब लदी कार BR02BM-5609 को जब्त कर चालक मो. उमर, निवासी दुधानी, दुमका (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया।