स्वार: रामपुर मंडी में अवैध वसूली के खिलाफ भारतीय किसान संघ ने किया प्रदर्शन, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
Suar, Rampur | May 25, 2026 रामपुर मंडी समिति रामपुर में किसानों से कथित अवैध वसूली, अवैध साइकिल एवं बाइक स्टैंड संचालन और नियमों के विपरीत लगाए गए टीनशेडों को लेकर भारतीय किसान संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में किसान नेताओं ने मंडी परिसर पहुंचकर किसानों की समस्याएं उठाईं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।