अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े विवाद में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
देहरादून पुलिस ने बुग्गावाला क्षेत्र से पूर्व विधायक को उठाया, देर रात गिरफ्तारी को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना।
अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा जारी ऑडियो और हाई प्रोफाइल आरोपों के बाद यह मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है।
शीर्ष भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है, पुलिस फिलहाल मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है।
एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने पूर्व विधायक को हिरासत में लेने की पुष्टि की, जल्द आगे की कार्रवाई पर तस्वीर साफ होने की बात कही।