जौनपुर: जौनपुर में जमीनी विवाद के चलते टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे युवक की गिरकर हुई मौत
जमीन के गलत सीमांकन को लेकर नाराज था युवक, मोबाइल टावर पर चढ़कर कर रहा था प्रदर्शन, उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ा था युवक, तेज धूप में गर्म टावर से हाथ छूटने से हादसे की आशंका, घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।बक्सा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव की घटना।