दरभा: एलेगनार से छिंदावाड़ा जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई लोग घायल
Darbha, Bastar | Apr 13, 2026 बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र में सोमवार दोपहर 3 बजे एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जहां एलेगनार से छिंदावाड़ा की ओर जा रही ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को दरभा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।