BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गणेश गोदियाल को दी थी खुली बहस की चुनौती, खुद नहीं पहुंचे प्रेस क्लब, इंतजार करते रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी और अन्य आरोपों पर खुली बहस की चुनौती दी थी।
गणेश गोदियाल तय समय पर प्रेस क्लब पहुंचे और करीब एक घंटे तक इंतजार करते रहे। उनके सामने हेमंत द्विवेदी के नाम की एक कुर्सी भी लगाई गई, लेकिन वह खाली ही रही।
गोदियाल ने इसे चुनौती से पीछे हटना बताते हुए कहा कि जनता के सामने सवालों के जवाब देने से बचा जा रहा है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपने आरोप दोहराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया पर दी गई चुनौती सिर्फ बयानबाजी थी या फिर सवालों का सामना करने से बचने की कोशिश?
#Uttarakhand #BKTC #Badrinath #Kedarnath #HemantDwivedi #GaneshGodiyal #Dehradun #PressClub #PoliticalNews #PahadSamachar Part 49