डूंगला: बड़ी सादड़ी में विश्व नवकार दिवस पर गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया गया
विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में गो सम्मान अभियान के तहसील संयोजक चेतन दवे ने छोटे साजनान पंचायती नोहरे में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए गौ रक्षा और गौ सेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा हमारा कर्तव्य है, जिससे लोक और परलोक दोनों का कल्याण होता है।