शाहपुर: तेज हवाओं के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों की फसलों को भारी नुकसान
Shahpur, Betul | Apr 3, 2026 शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शाहपुर क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में आसमान घने बादलों से ढक गया और क्षेत्र में तेज बारिश का नजारा देखने को मिला, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई।तेज हवा के साथ हो रही इस बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।