बेगूसराय: नगर विधायक ने पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात की, सड़क जीर्णोद्धार के लिए अवगत कराया
नगर विधायक कुंदन कुमार ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के कुछ सड़कों के जीर्णोद्धार के बारे में लिख कर दिया. इस पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द इन सड़कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया जाएगा.