बेगूसराय: ITI कैंपस में 21 जनवरी को रोजगार मेला, जिला नियोजनालय ने की तैयारी पूरी
जिला नियोजनालय द्वारा 21 जनवरी को संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. जहां 21 कंपनियां शामिल होगी. इस रोजगार मेला में 4,577 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. नियोजन मेला की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने शनिवार की शाम 05:00 बजे दी.