बेगूसराय: ट्रैफिक चौक पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन, ट्रैफिक DSP हुए शामिल
नेहरू युवा केंद्र द्वारा रविवार की दोपहर 12:00 बजे ट्रैफिक चौक पर सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार थे. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए कहा कि खासकर युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए बाइक चलानी चाहिए. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियम पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है.