कर्वी: चौकी सीतापुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया अनावरण, एक चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व ₹800 बरामद
सीतापुर चौकी पुलिस ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक चोर को चोरी का मोबाइल व ₹800 के साथ बुधवार की दोपहर 11:30 बजे बहोरीढाबा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आये अभियुक्त का नाम मोहम्मद अतहर अंसारी पुत्र जफर अंसारी निवासी जोगी नवादा थाना बरादरी जनपद बरेली है।आरोपी के खिलाफ गांधी गंज निवासी शिवनाथ द्वारा चोरी की तहरीर कोतवाली कर्वी में दी गई थी।