कर्वी: भरतकूप के पतौड़ा में रेलवे ट्रैक के पास हुई व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, एक महिला सहित 2 गिरफ्तार
भरतकूप के पतौड़ा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे रेलवे ट्रैक में 1जनवरी को रामकृष्ण निवासी अतर्रा का शव कटा मिला था।जिस पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनैना और विनोद यादव निवासी बदौसा को गिरफ्तार किया है और बुधवार की दोपहर 2:30 बजे घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते रामकृष्ण की हत्या की गई है।