कर्वी: पहाड़ी के सकरौली में 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने कराया शव का पीएम
पहाड़ी के सकरौली में मंगलवार की रात्रि अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय युवक शिवकुमार पुत्र नत्थू प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार रोजाना की भांति खाना-पीना खाकर कमरे में सोने चला गया और रात में ही फांसी लगा ली। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का बुधवार की दोपहर 2:00 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।