इटावा औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत शेखपुर के पास बुधवार सुबह खोवा लेकर बेचने जा रहे बाइक सवार एक व्यापारी को तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दीं हादसे में 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राम चरण निवासी शेखुपुरा आधार सिंह, अजीतमल औरैया घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए इटावा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे मृत घोषित कर दिया