मंझनपुर: अड़हरा में नातिन के प्रेम विवाह से भड़की रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी-डंडों से हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अड़हरा में 19 अप्रैल की रात हुई युवक भारत सिंह यादव की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम विवाह से उपजी रंजिश इस खौफनाक वारदात की जड़ बनी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर समेत करारी पुलिस मौके पर पहुंची थी।