बड़ौदा: एसडीएम ने बड़ौदा तहसील के गांवों में फसल सर्वे कार्य का निरीक्षण किया, राजस्व अमले की बैठक भी ली
Badoda, Sheopur | Oct 31, 2025 श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में एसडीएम गगन सिंह मीणा द्वारा शुक्रवार को दोपहर 03 बजे तहसील बड़ौदा के विभिन्न ग्रामों में जाकर फसल सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसानों से संवाद किया तथा उन्हें फसल क्षति के सर्वे और मुआवज़ा प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।