पटना ग्रामीण: रविन्द्र भवन में तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आगाजः राज्यपाल ने किया शुभारंभ
पटना के रवींद्र भवन में मिलेट्स महोत्सव का आगाज हो गया है। उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने किया। तीन दिवसीय समारोह में मोटे अनाज के प्रयोग और उसके फायदे के बारे में विस्तृत से चर्चा होगी। उद्घाटन समारोह में राज्यपाल ने कहा कि अन्न ही औषधि है। निरोग रहने के लिए मोटे अनाज यानी (मिलेट्स) को अपनाना होगा। यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।