बिहार: लाइंस क्लब ऑफ़ बिहार शरीफ ने रेड क्रॉस भवन में मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया
Bihar, Nalanda | Nov 17, 2024 बिहार शरीफ के रेड क्रॉस भवन के प्रांगण में लाइंस क्लब ऑफ़ बिहार शरीफ के द्वारा मधुमेह जांच शिविर सह जागरूकता अभियान का रविवार की सुबह 7:30 बजे किया गया आयोजन। इस मौके पर लाइंस क्लब ऑफ़ बिहार शरीफ के अध्यक्ष नेहा रस्तोगी ने कहा कि मधुमेह सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति इस बीमारी से ग्रसित ना हो।