जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा न्यायालयीन मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में खेल स्टेडियम, अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, उच्चस्तरीय पुल, ग्रामीण सड़क, अन्न भंडारण योजना, वेस्ट स्टेबलाइजेशन पॉन्ड (WSP), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विद्युत उपकेंद्र निर्माण सहित विभिन्न परियोजनाओं में लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को भूमि उपलब्धता, सीमांकन, अनापत्ति प्रमाण-पत्र, गुणवत्ता जांच एवं न्यायालयों में लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही सहयोग शिविरों में प्राप्त लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कर आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अपर समाहर्ता सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
#begusarai