टिब्बी: मल्लड़खेड़ा की बेटी एकता बनीं इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर
मल्लड़खेड़ा ग्राम पंचायत मल्लड़खेड़ा की होनहार बेटी एकता पुत्री नरेंद्र गिरि का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम पंचायत प्रशासक नरेंद्र सहारण ने खुशी जताते हुए कहा कि बेटी की कामयाबी से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी