रायगढ़: ऋतिक निकला चोर, फ्रेश होने के नाम पर घर की चाबी लेकर निकला, मालिक को लूटकर आधा किलो सोना-चांदी लेकर फरार
आपको बता दे कि जिला मुख्यालय में एक आइसक्रीम दुकान के हेल्पर ने अपने मालिक के घर से नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।