➡️ सांसद Darshan Singh Choudhary के प्रयासों से क्षेत्र को मिली नई रेल सुविधा, प्रधानमंत्री, रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार
होशंगाबाद-नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में रीवा से हैदराबाद (चर्लपल्ली) वाया इटारसी नई रेलगाड़ी क्रमांक 20158/20157 रीवा–चर्लपल्ली एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं रोजगार के सिलसिले में यात्रा करने वाले नागरिकों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
नर्मदापुरम लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने इस उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि यह नई रेल सेवा क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। देश के प्रमुख आईटी एवं औद्योगिक केंद्र हैदराबाद से सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से युवाओं को रोजगार, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं करियर के नए अवसर प्राप्त होंगे। अब रोजगार एवं व्यवसाय के लिए हैदराबाद आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे क्षेत्र के युवाओं का देश के अग्रणी आईटी सेक्टर से जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा बेहतर रेल संपर्क की मांग की जा रही थी। नई रेल सेवा से नर्मदापुरम, इटारसी एवं आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा तथा व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को नई गति मिलेगी। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल निरंतर विकास और आधुनिकीकरण की दिशा में कार्य कर रही है तथा आमजन को बेहतर, सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए उनके प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
CM Madhya Pradesh #narmadapuram #narmdapuram
#MadhyaPradesh
Jansampark Madhya Pradesh