हुज़ूर: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत को हत्या करार दिया
Huzur, Bhopal | Oct 5, 2025 भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब पहले छह बच्चों की मौत हुई थी, तब सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। यदि स्वास्थ्य मंत्री तत्काल कार्रवाई करते तो और मासूमों की जान बच सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया की जांच में तीन दिन की देरी जानबूझकर की गई|