बेलहर: दामज़ोर और बेलहर में SSB ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक
Belhar, Banka | Feb 27, 2024 प्रखंड मुख्यालय बेलहर और दामजौर में SSB की डी कंपनी ने कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर और कंपनी कमांडर सह निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान और स्वच्छ भारत अभियान चलाया। इस दौरान रैली निकाल कर छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को नशा मुक्ति और स्वच्छता को लेकर जागरूक भी किया गया। इस मौके पर अप निरीक्षक दिवाकर और SSB के जवानों ने भाग लिया।