घोड़ाडोंगरी: वार्ड 24 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप की नुक्कड़ सभा, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
शुक्रवार दोपहर 2 बजे सारणी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं तथा कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।